औरैया, अप्रैल 10 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में सट्टा संचालन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी और सट्टा पर्ची बरामद कर कार्रवाई की है। अनंतराम चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सौनासी निवासी अमित कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 250 रुपये नकद, एक पेन और सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। बाद में उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.