महोबा, मई 9 -- महोबा, संवाददाता। आईपीएल में करोड़पति बने सट्टा माफिया अब किसानों को शिकार बना रहे है। रकम दोगुनी होने का झांसा देकर किसान की जमीन को दबंगों ने हड़प लिया। पुश्तैनी जमीन के लिए किसान अधिकारियों की चौखट पर माथा टेक रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दे माफियाओं के आय के स्रोत की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पीड़ित ने दबंगों के द्वारा किए गए लेनदेन और बातचीत की ऑडियो पेश की है। कोतवाली के कालीपहाड़ी गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में कहा कि शहर के एक चर्चित सट्टा माफिया ने प्लाटिंग में निवेश करने का झांसा देकर अपने पक्ष में किया। कम समय में अधिक मुनाफा के लालच में आकर उसने 6 लाख रुपये जमीन बेंचकर दे दिए। कुछ दिनों तक माफिया मोबाइल के माध्यम से बताते रहे कि प्लाटिंग में...