लखनऊ, अगस्त 23 -- गोमतीनगर में पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद बैंक अफसर मानस की आत्महत्या के मामले में पुलिस को घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां तफ्तीश के दौरान मिली हैं। पुलिस को पता चला है कि वारदात में मानस के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है। उसने दिव्या के बैंक पहुंचने की जानकारी मानस को फोन दी थी। सटीक मुखबिरी पर मानस आटो से बैंक पहुंचा और उसने बिना देर किए उसकी हत्या कर दी। मानस ने वारदात से 24 घंटे पहले करीब 20 से ज्यादा लोगों से फोन पर बात की थी। मानस की काल डिटेल्स के आधार पर पुलिस कई लोगों पर नजर रखे हुए है। इनमें से कई नंबर तो ऐसे हैं जिनसे वह अक्सर बात करता था। उसके कार्यक्षेत्र से जुड़े थे। जबकि कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। पुलिस उन संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। जल्द पुलिस घटना से जुड़े कई अन्य बिंदुओं पर खुलासे ...