कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोल्ड वेव से लेकर हीट वेव और बारिश की सटीक जानकारी देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) पर अब आम आदमी का भरोसा बढ़ा है। यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि देशभर में मौसम स्टेशनों की संख्या बढ़ी, जिससे पूर्वानुमान सटीक और आसान हो गया। मौसम स्टेशनों की संख्या बढ़ाना प्रस्तावित है, इसके बाद पूर्वानुमान और भी सटीक हो जाएंगे। विश्व मौसम विज्ञान दिवस सोमवार को है। इस वर्ष की थीम 'आज का अवलोकन कल की सुरक्षा' रखी गई है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि सटीक अनुमान तब लगाना आसान होता है जब केंद्रीय स्तर पर डेटा विश्लेषण के लिए एकत्रित हो। इसके लिए अधिक से अधिक मौसम सिस्टम की जरूरत पड़ती है। उत्तर प्रदेश में राहत विभाग और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से राज्य भर में 450 स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूए...