सटीक निशानों से चमका शूटिंग चैंपियनशिप का मंच, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सहारनपुर, अगस्त 19 -- सहारनपुर। नालंदा वर्ल्ड स्कूल में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग चैंपियनशिप में युवा निशानेबाजों के बीच सटीक निशाने लगाने की होड़ लगी है। राइफल स्कोर लिस्ट-रिले-1 में आगरा के श्याम चौधरी ने 394 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। उन्होंने चार सीरीज में 99, 97, 99 और 99 अंक जुटाए। मयूर स्कूल नोएडा के संकल्प सकड़ा ने 385 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गाजियाबाद के केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल की लव्या बंसल ने 378 अंक जुटाकर तीसरा स्थान पाया। जेपीके स्कूल ग्रेटर नोएडा के मान सिंह चौहान ने 376 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। मुरादाबाद के क्रप्टन पब्लिक स्कूल के वरुण चौधरी 372 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे। पांचों निशानेबाजों के प्रदर्शन में एकाग्रता और तकनीकी कौशल साफ नजर आया। रिले आगे बढ़ने के साथ खिलाड़ियों के बीच मुकाबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.