सटीक जाति जनगणना के लिए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
काशीपुर, अक्टूबर 3 -- बाजपुर। आगामी जनगणना में वैज्ञानिक, प्रामाणिक और नीति-निर्माण में उपयोगी जातिगत गणना कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। शनिवार को पूर्व प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जाति जनगणना सामाजिक न्याय का सशक्त माध्यम तभी बनेगी, जब प्रत्येक जाति और समुदाय की एकरूप एवं वैज्ञानिक तरीके से गिनती हो। उन्होंने कहा कि देश में एक ही जाति को अलग-अलग राज्यों या क्षेत्रों में भिन्न वर्तनी, उपनाम, पर्यायवाची या पारंपरिक व्यावसायिक नामों से जाना जाता है। केवल मौखिक पूछकर नाम दर्ज करने से एक ही जाति कई अलग-अलग जातियों के रूप में दर्ज हो सकती है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: जातिगत जनगणना की मांग को लेकर धरना प्रतिनिधिमंडल ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.