दरभंगा, मार्च 19 -- बेनीपुर। सजवार गांव में राम कथा प्रवचन को लेकर 19 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सझुआर गांव के हनुमान मंदिर परिसर में कथावाचक नंदजी महाराज के सान्निध्य में 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाली भव्य राम कथा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 19 मार्च की सुबह कलश शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसमें सैकड़ों कलश यात्रियों द्वारा नव परिधान धारण कर पवित्र जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण किया जाएगा। यात्रा के समापन पर कथा स्थल पर कलश स्थापना के बाद नंदजी महाराज राम कथा का वाचन प्रारंभ करेंगे।आयोजन समिति के अनुसार इस कथा के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन और रामायण पाठ होगा। ग्रामीणों द्वारा मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, मंच निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.