संवाददाता, अप्रैल 23 -- यूपी के रायबरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार को बारात आनी थी। दुल्हन जोड़े में सजी धजी बेसब्री से मंडप के नीचे दूल्हे के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच अचानक दुल्हे के घर से फोन आया कि बारात नहीं आ रही है। यह सुनते ही कन्या पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया और शादी की तैयारियों के बीच सन्नाटा छा गया। बारातियों के स्वागत के लिए तैयार किया गया खाने पीने का सामान बर्बाद हो गया। मामला थाने पहुंचा, लेकिन उसके बावजूद कोई बात नहीं बनी। सरेनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बीते मंगलवार को घर मेहमानों से भरा था और बारात...