बेगुसराय, फरवरी 11 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर बाबा हरिगिरिधाम विकास समिति की ग्रामिणों की साथ बैठक मंगलवार की देर शाम संपन्न हुई। महाशिवरात्रि मेले को लेकर बाबा हरिगिरि धाम में सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। परिसर के सभी मार्गों में रोलेक्स लगाए जा रहे हैं। वहीं, जगह-जगह तोरण द्वार बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। यहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक होगा। प्रथम दिन मटकोर की रस्म अदायगी होगी। दूसरे दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा का शृंगार और शिव बारात की झांकी निकाली जाएगी। वहीं, आखिरी दिन जल ढ़री के साथ यह पर्व संपन्न होगा। बाबा हरिगिरिधाम विकास समिति के सचिव लक्ष्मी नारायण मिश्र उर्फ प्यारे ने बताया कि धाम विकास समिति की ओर से लाइटिंग, डेकोरेशन, पंडाल का निर्माण समेत श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.