प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- सामूहिक शादी के लिए नगर में सज धजकर एकसाथ 101 बारातें निकलेगी। बारातों की अगवानी राजा भैया, द्वारचार की रस्म यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष करेंगे। सामूहिक शादी के लिए सभी कॉलेज को झालरों से सजाए गए हैं। मंडप छाजन और मायन पूजा की रस्में भी विधि विधान से पूरी की गई। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के संरक्षण, योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से राजा भैया यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में शनिवार को 101 गरीब कन्याओं का विवाह होना है। सभी की बारात टीपी इंटर कॉलेज, कुंडा पहुंचेगी। वहां से शाम सात बजे एकसाथ सज धज कर विवाह स्थल बजरंग महाविद्यालय के लिए निकलेगी। शादी के लिए वैदिक रीति रिवाज से शुक्रवार को राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव की अगुवाई में पहले म...