लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- गोला। सीएचसी में प्रस्तावित महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं का निरीक्षण कार्यक्रम अचानक निरस्त हो जाने से अस्पताल प्रशासन की सारी तैयारियां धरी रह गईं। कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद अस्पताल पूरी तरह सज धज कर तैयार था, लेकिन निरीक्षण टलते ही सारी कवायद बेकार साबित हुई।निरीक्षण को लेकर सीएचसी में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया था। वार्डों को व्यवस्थित किया गया था। परिसर को चमकाया गया था और अभिलेखों को दुरुस्त किया गया था। बुधवार को निरीक्षण प्रस्तावित होने के कारण मरीजों के बेड पर नियम के अनुसार हरी बेडशीट भी बिछाई गई थीं। स्टाफ को पहले से ही सतर्क रहने और सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को भी बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.