कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर,संवाददाता। शहर के विभिन्न चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज शुभ मुहूर्त में अलग-अलग स्थानों पर होलिका दहन होगा। इस बार अधिकतर स्थानों पर ईको फ्रेंडली होलिका दहन की तैयारी है। जिसमें लकड़ी कम मात्रा में जबकि गोबर के लट्ठे बड़ी संख्या में जुटाए गए हैं। आर्य नगर का होलिका दहन प्रत्येक वर्ष अलग उत्साह से मनाया जाता है। होलिका दहन के संयोजक राजेंद्र शुक्ला बताते हैं कि आर्य नगर की होली को शहर के कोने से लोग देखने आते हैं। इसबार इसे अलग तरह से सजाया गया है। होलिका के सुंदर पुतले को सजाने के साथ ही चौराहा को लाइटिंग से सजाया गया है। चूंकि इस बार होलिका दहन का मुहूर्त देर रात है, इसलिए 2 मार्च की शाम को वृंदावन व मथुरा के कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम देर रात तक चलेगा जिसके...