नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव 1 नवंबर से जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का पद संभालेंगे। वे अटल डुलू की जगह लेंगे। 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डुलू 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से, डॉ. सज्जन सिंह यादव का दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तबादला किया जाता है। वे 1 नवंबर 2026 से, या कार्यभार संभालने की तारीख (जो भी बाद में हो), जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे। यह भी पढ़ें- Delhi News: कर्नाटक: आईएएस अधिकारी के खिलाफ चलेगा मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...