काशीपुर, अगस्त 23 -- बाजपुर, संवाददाता। 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को कथित तौर पर रोल मॉडल बताए जाने के विरोध में सिख समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगत सिंह चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुखदेव सिंह नामधारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- खटीमा में सिक्ख समाज ने फूंका राहुल गांधी का पुतलाप्रदर्शन का कारण अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि सिख समाज 1984 के कत्लेआम का दर्द आज तक नहीं भूला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सज्जन कुमार की मृत्यु के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें रोल मॉडल बताना...