सज्जन कुमार की शोक सभा में जाना BJP के 3 सांसदों को पड़ा 'महंगा', BJP अध्यक्ष ने लगाई फटकार
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 3 लोकसभा सांसदों को 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की शोक सभा में शामिल होना महंगा पड़ गया। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों सांसदों को कड़ी फटकार लगाई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, दक्षिण दिल्ली के सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने हाल ही में सज्जन कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने तीनों सांसदों के इस कदम पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।नितीन नवीन ने तीनों सांसदों - कमलजीत सहरावत, रामवीर बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब किया है। यह भी पढ़ें- कभी सज्जन कुमार को रोल मॉडल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.