भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता सजौर थाना क्षेत्र के रजनपुर की रहने वाली विवाहिता सरस्वती कुमारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर मृतका के पिता शंभू प्रसाद सिंह ने रविवार को मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि दामाद और बेटी के ससुराल के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।दासपुर गांव के रहने वाले शंभू का कहना है कि उनकी बेटी और रजनपुर के रहने वाले नीतेश ने 2023 में प्रेम विवाह किया था। सरस्वती और नीतेश की एक बेटी भी है। सरस्वती के पिता का कहना है कि दामाद को उपहार स्वरूप काफी समान और आभूषण दिए थे। उनका कहना है कि प्रेम विवाह करने की वजह से ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। सात मार्च को बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप उन्होंने लग...