भागलपुर, अप्रैल 7 -- प्रखंड के सजौर सामुदायिक भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आयोजन हुआ। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. केके मंडल, कार्यसमिति सदस्य दिलीप साह ने संबोधित किया। मंच संचालन मंडल महामंत्री मनोज झा द्वारा किया गया। अध्यक्ष ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में सरकार के द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रकाश कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय साह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.