भागलपुर, मई 28 -- कजरैली, संवाददाता। सजौर थाना क्षेत्र में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ एक बड़ा फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च सजौर बाज़ार, राधानगर, दरियापुर, इब्राहिमपुर, दौना सहित कई प्रमुख मार्गों से गुजरा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सजौर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकासनगर पुलिस का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिला पुलिस अलर्ट, सभी थानों में फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर कर्रा मे निकाल...