भागलपुर, दिसम्बर 9 -- सजौर पुलिस की गश्ती वाहन सोमवार की सुबह आठ बजे बंधाव-रविचक ग्रामीण सड़क पर अंधरी नदी के किनारे मक्के के खेत में पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस घटना में वाहन में सवार पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना के बाद वाहन के अंदर फंसे पुलिसकर्मी को आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो पुलिसकर्मी को कमर में गंभीर रूप से चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल शाहकुंड में किया जा रहा है। घायलों में एएसआई शंकर कुमार यादव (42), एएसआई मंगलराम (59), सिपाही संजीत कुमार सिंह (55), सिपाही अरविंद कुमार सिंह (55), सिपाही सोनी कुमारी (23) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस वाहन बंधाव से रविचक की ओर जा रही थी। घटनास्थल पर सड़क किनारे बालू रखा हुआ था, वाहन सड़क किनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.