भागलपुर, अप्रैल 19 -- शाहकुंड। सजौर थाना क्षेत्र के दौना गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना घटी है। जिसमें दोनों ओर से दो-दो व्यक्ति जख्मी हैं। घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि अभी एक तरफ से आवेदन मिला है, जिसमें दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...