मुंगेर, जून 3 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड के सजुआ पैक्स में अध्यक्ष पद पिछले सात माह से रिक्त रहने के कारण किसानों को विभिन्न प्रकार की सहकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में पंचायत के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जल्द से जल्द पैक्स अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की है। ग्रामीण बिट्टू कुमार, दीपक कुमार, आशीष कुमार, प्रद्युम्न सिंह, कीर्तन आनंद यादव, सुजीत विश्वास, राज गौरव विश्वास, सुबोध दास आदि ने बताया कि, अध्यक्ष पद खाली रहने के कारण पैक्स के माध्यम से मिलने वाली ट्रैक्टर, रोटावेटर और थ्रेसर जैसी कृषि यंत्रों की सुविधा भी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों की खेती के कार्यों में अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। करीब सात महीने पहले पैक्स अध्यक्ष जय किशोर यादव का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन क...