सजी मासिक कवि गोष्ठी, बिखेरा काव्य रस
लखीसराय, जून 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड प्रभात चौक स्थित होटल भारती में मंगलवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अरविंद कुमार भारती एवं संचालन उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद ने किया। बारिश के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं कवियों की उपस्थिति ने गोष्ठी की महत्ता को रेखांकित किया।
कवियों की प्रस्तुति गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने अपनी-अपनी स्वरचित रचनाओं का सस्वर पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। बलजीत कुमार ने जीवन की अंतिम सच्चाई को दर्शाती कविता हर लोगों को अंत में श्मशान ही जाना है। राजकुमार ने क्रिकेट की दुनिया के माध्यम से खेल जगत की झलक दिखाई। गुलशन कुमार सिंह ने शृंगार रस से ओतप्रोत रचना ऐ हसीना तू बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.