बोकारो, मार्च 25 -- बेरमो। वासंती नवरात्र-चैती दुर्गा पूजा की महासप्तमी बुधवार को नव पत्रिका प्रवेश व स्थापन‌ अनुष्ठान के साथ ही देवी मंडपों की वेदी पर विधिवत मां दुर्गा‌, सरस्वती-लक्ष्मी व कार्तिकेय-गणेश की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित की गई। उसके बाद पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। महासप्तमी को माता के सप्तम स्वरूप, जो दैत्यों का संहार करने वाली महिषासुरमर्दिनी का स्वरूप है, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना हुई। आज महाष्टमी को माता के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा होगी। नवरात्र में श्रद्धालु व्रत-उपवास करते हुए सुख, समृद्धि व सौभाग्य की कामना से महागौरी की पूजा करते हैं, जिस कारण सभी पूजा पंडालों में आज विशेष भीड़ रहेगी। पिछरी गांव के वासंती दुर्गा पूजा के मुख्य पुजारी आचार्य नरेश पांडेय के अनुसार अष्टमी तिथि अपराह्न 2.11...