भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। होलिका दहन की शाम को बाबा हरिहरनाथ का भव्य शृंगार किया गया। रात तक भक्तों की कतार मंदिर में लगी रही। महादेव के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। मंदिर के पुजारी पंडित आशीष मिश्रा ने बताया कि होली पर्व के दिन मंगलवार को चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसे में सोमवार की शाम होलिका दहन के दिन भक्तों की अपार भीड़ रही। बाबा का दोपहर बाद शृंगार किया गया। शाम होते-होते मंदिर में आस्थावानों का जमघट लग गया था। महादेव के साथ ही माता पार्वती के जयकारों से पूरा बाजार गुंजायमान रहा। चंद्रमण के कारण मंगलवार को मंदिर में दर्शन पूजन दोपहर बाद नहीं हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.