भदोही, अप्रैल 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित ब्रम्हांडनायक देवाधिदेव बाबा बड़े शिव का सोमवार की देर शाम शृंगार किया गया। उसके बाद दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा। अंत में मौजूद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। नगर एवं क्षेत्र स्थित बाबा बड़े शिव, बाबा गोपेश्वरनाथ एवं बाबा तिलेश्वरनाथ का साप्ताहिक महाआरती पूजन के पूर्व सुगंधित पुष्पों तथा पंच द्रव्य से भव्य शृंगार किया गया। भव्य स्वरुप में दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरुप के दर्शन-पूजन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती-पूजन के समय पूरा परिसर श्रद्धालु नर नारियों से भर गया। इस दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- एकादशी पर हुए धार्मिक कार्यक्रम डमरु, शंख एवं करतल ध्वनि के बीच पुजारी मिठाई लाल गिरी द्वारा...