सजा बढ़ाए जाने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती देंगे आजम
रामपुर, मई 26 -- सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए उनके परिजन सोमवार को रामपुर जेल पहुंचे। मुलाकात के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो पैन कार्ड मामले में अपील पर आए फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर के साथ जेल पहुंचीं, जहां उन्होंने आजम खां और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। मुलाकात के बाद तजीन फात्मा ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि पिछले दिनों सेशन कोर्ट ने आजम खां और अब्दुल्ला आजम की सजा बढ़ाने का जो फैसला सुनाया था, उसके खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी। यह भी पढ़ें- अब्दुल्ला आजम से जेल में मिलने पहुंचीं डॉ. तजीन फात्मा यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की अपील पर 29 को आ सकता है फैसला यह भी पढ़ें- दो पासपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.