हरिद्वार, अप्रैल 10 -- अवैध रूप से भारत आई बांग्लादेशी महिला के मामले में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसे सजा पूरी होने के बाद ही डिपोर्ट किया जाएगा। महिला कथित तौर पर अपने हमशक्ल प्रेमी के कारण भारत पहुंची थी। फिलहाल मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और ट्रायल के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को संदिग्ध रूप से रह रही महिला सहेला बेगम उर्फ स्वीटी को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में सामने आया कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है और बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश कर गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला अपने एक परिचित युवक श्यामदास से मिलने के लिए भारत आई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिय...