सजा पूरी होने के बाद भी विशेष गृह में रहेगा बांग्लादेशी किशोर
कन्नौज, सितम्बर 7 -- कन्नौज। बालिका से छेड़खानी के मामले में करीब एक साल पहले पकड़ा गया बांग्लादेशी किशोर अपनी सजा पूरी करने के बाद भी फिलहाल विशेष गृह से बाहर नहीं आ सकेगा। किशोर की 10 माह की सजा एक सितंबर को पूरी हो चुकी है, लेकिन उसकी नागरिकता और बांग्लादेश वापसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने तक उसे राजकीय विशेष गृह (किशोर) इटावा में रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने किशोर को बांग्लादेश भेजे जाने के संबंध में शासन के माध्यम से गृह मंत्रालय से दिशा-निर्देश मांगे हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने 30 सितंबर 2025 को शेखपुरा क्षेत्र की झुग्गी बस्ती से 16 वर्षीय किशोर को 12 वर्षीय बालिका से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अगले दिन न्यायालय के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह फर्रुखाबाद भेजा गया।मामले की जांच के दौरान पुलिस को उसके बांग्लादेश का निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.