बिजनौर, जुलाई 31 -- प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अब उन 12 लोगों के नाम भी फिर चर्चा में हैं, जिनके संबंध में वादी पक्ष ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में उन्हें भी अभियुक्त के रूप में तलब करने की मांग की थी। फैसले के बाद शहर के कानूनी और कारोबारी हलकों में इस पहलू को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: प्रबल हत्याकांडः फैसले से पहले सुबह से जजी परिसर में रही हलचल मृतक की बहन का बयान मृतक की बहन प्राची अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान तत्कालीन धारा 319 सीआरपीसी के तहत अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि गवाहों के बयानों में विचाराधीन आरोपियों के अलावा 12 अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। गवाह प्राची अग्रवाल, अनुराग रस्तौगी एवं रामकुमार अग्रवाल चश्मदीद साक्ष्यों ...