आजमगढ़, फरवरी 20 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गांव के एक सजायाफ्ता व्यक्ति ने एसआईआर फार्म में पिता का नाम बदल कर दूसरे का नाम भरकर जमा कर दिया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कराये जाने की मांग की है। रानी की सराय विकास खंड क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गांव निवासी रामलाल, श्यामलाल समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी दिये गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामलाल सीडीओ कार्यालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी था। अभिलेख में पिता का नाम बदल कर बिरबल अंकित कर लिया था। मामला उजागर होने पर वर्ष 1996 में उसके खिलाफ रानी की सराय थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में इसी मुकदमे पर न्यायालय द्वारा उसे सजा भी सुनाई गई। इधर निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.