सजायाफ्ता बुजुर्ग कैदी की मौत
नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले की लुक्सर जेल में बंद सजायाफ्ता बुजुर्ग कैदी की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान में मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले सीने में दर्द होने पर जेल प्रबंधन ने उसको जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस ने बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दे दी है। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले 80 वर्षीय गजराज सिंह को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह 2018 से बुलंदशहर जेल में बंद थे। उन्हें वर्ष 2023 में लुक्सर जेल भेजा गया था। गजराज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.