किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज। किशनगंज मंडल कारा में सजायाफ्ता बंदी की मौत मामले में सदर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। जेल अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।शनिवार देर रात बतौर मजिस्ट्रेट सदर बीडीओ की उपस्थिति में शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम किये जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।यहां बता दें की ठाकुरगंज मल्लाह पट्टी निवासी बंदी कैलाश कामती के विरुद्ध ठाकुरगंज थाना में उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 37/17 दर्ज किया गया था। गत 12 फरवरी 2026 को न्यायालय के द्वारा कैलाश कामती को 7 वर्ष का सश्रम कारावास और एक लाख रूपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। कैलाश कामती पूर्व से ही कुष्ठ रोग से ग्रसित था। कुष्ठ रोग के जख्म से अत्यधिक ...