ललितपुर, दिसम्बर 23 -- ललितपुर। गोविन्द सागर बांध रोड कालोनी के पास इवेन्जिलकल चर्च आफ इंडिया में ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजाघर को बेहतरीन ढंग से सजाया गया। प्रार्थना सभा वाले हाल की साफ सफाई करके बाहरी हिस्से में मनमोहक झांकियां सजाकर क्रिसमस ट्री लगाया। प्रभु ईशु के जन्मदिन यानि क्रिसमस को लेकर जनपद के ईसाई समुदाय के लोगों में जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। घरों में विभिन्न प्रकार के केक और अन्य पकवान पकाए जा रहे हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर प्रभु के जन्म की शुभकामनाएं और बधाइयां देने में मशगूल हैं। एक दूसरे को आकर्षक गिफ्ट का आदान प्रदान भी जारी है। सोमवार और मंगलवार को लोगों का एक दूसरे के घर आना जाना बना रहा। मंगलवार को गोवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.