फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुबारक ईद मुबारक सभी को ईद मुबारक कुछ इसी अंदाज में ईद की नमाज बाद नमाजी उठे तो सबसे पहले एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। ईद का त्योहार जिलेभर में पुरखुलूज माहौल में मनाया गया। ईद की नमाज बाद विश्व में शांति और शहर व मुल्क में खुशहाली के लिए दुआ की गई। शनिवार को जिले में ईद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। शहर से लेकर देहात में ईद की नमाज अदा करने को नमाजियों की भारी भीड़ जुड़ी। ईद की नमाज से पहले सुबह से ही मुसलमानो के चेहरे पर ईद की खुशी की चमक साफ दिखाई दी। सुबह मुसलमान ईद की नमाज को ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचने लगे। जिले में कहीं सात बजे तो कही साढ़े सात और कही आठ से नौ बजे नमाज अदा की गई। खंदिया अहमदगंज स्थित ...