उरई, मार्च 13 -- उरई। माहे रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज शुक्रवार को जिले भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत और एहतराम के साथ अता की। जिसमें बच्चे भी शामिल रहे। नमाजियों ने आपसी भाई चारा बना रहे इसके लिए दुआ भी मांगी। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहे। नमाज में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए मस्जिद के आसपास भारी फोर्स तैनात रही। शहर में बजारिया रोड स्थित नबी की मस्जिद मे भीड़ को देखते हुए दो बार नमाज हुई। नमाज के बाद शहर इमाम हाफिज मंजूर बरकाती ने देश की एकता, अखंडता व सलामती की दुआ की। साथ ही ईद का पर्व शांति व भाईचारे से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की मदद और सभी धर्मों का सम्मान करना ही रमजान का असली मकसद है। दादूपुरा स्थित जामा मस्जिद, पुलिस लाइन स्थित बघोरा मस्जिद, अम्बेडकर चौराहा स्थित क्लब मस्जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.