हाथरस, मई 28 -- हाथरस। मुस्लिम समाज के लोग आज (गुरुवार ) को ईद-उल-अजहा पर सजदा कर अल्लाह से दुआ मांगेंगे। इसके बाद कुर्बानी दी जाएगी। एक दिन पूर्व बुधवार को शहर के मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर चल रहा साफ-सफाई के कार्य को अंतिम रूप प्रदान किया। पूरे दिन मुस्लिम समाज के लोग ईद के त्योहार को लेकर खरीदारी करने में व्यस्त रहे। जिसके चलते शहर के कई बाजार खासे गुलजार रहे। बाजारों में देर रात तक कई दुकानें खुलीं रहीं। मुस्लिम समाज में बकरीद का विशेष महत्व है। गुरुवार को यह इंतजार पूरा हो जाएगा और जिलेभर में बकरीद मनाई जाएगी। इसके लिए कई दिनों से मस्जिद व ईदगाह पर खासी तैयारियां चल रहीं थी। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई आदि का कार्य चल रहा था, जो बुधवार को पूरा कर लिया गया। पूरे दिन मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के लोग ईदगाह पर ईद को लेकर तैयारियों में जुटे रहे। इ...