बहराइच, जून 13 -- बहराइच,संवाददाता। कैसरगंज के भेड़या प्रभावित गांव मझारा तौकली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह तथा वन संरक्षक सेम्मारान एम ने मानव वन्य जीव संघर्ष के दौरान हुई जनहानि पर वन्य जीव मित्रों व ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि सजगता और सावधानी अपनाकर ही संभावित खतरों से सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, समूह में लाठी डंडा लेकर समूह में निकलने तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- प्रमुख सचिव व पीसीसीएफ ने किया कटहा प्लांटेशन साइट का निरीक्षण, लगाया पौधा रेणु सिंह ने बताया कि हर मजरे में वन्य जीव मित्र तैनात किए गए हैं ज...