बरेली, मार्च 31 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कुलपति के न होने पर सभी ने वीसी लापता के नारे लगाने के साथ ही वीसी लापता के पोस्टर लहराए। सभी ने कुलपति पर जातिवाद करने, नियुक्तियों पर धांधली समेत कई आरोप लगाए। सभी ने समस्याओं का ज्ञापन कुलसचिव हरीश चंद को दिया। ज्ञापन के माध्यम से सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रावासों की बदहाल स्थिति, बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था न होने, अरावली छात्रावास में पेयजल व्यवस्था सही न होने समेत हाल ही में विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी व छात्र समस्याओं को लेकर वह कुलपति से मिलने कार्यकर्ताओं संग पहुंचे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर कुलपति के आउट ऑफ स्टे...