नई दिल्ली, मार्च 8 -- ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी ने दावा किया है कि हालिया संघर्ष के दौरान कई अमेरिकी सैनिकों को ईरानी बलों ने बंदी बना लिया है और अमेरिका इस सच्चाई को छिपाने की कोशिश कर रहा है। लारिजानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रविवार को किये गये एक पोस्ट में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कई अमेरिकी सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी पक्ष उन्हें युद्ध में मारे जाने की बात कह रहा है, लेकिन यह सच्चाई ज्यादा समय तक छिपी नहीं रह सकेगी। पिछले महीने के अंत से अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद क्षेत्र में संघर्ष तेज हो गया है। इसके जवाब में ईरान की सशस्त्र सेनाओं, विशेष रूप से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कई संवेदनशील और रणनीतिक ठ...