बोकारो, मई 18 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को गोमिया प्रखंड के साड़म गांव पहुंचे और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। यह भी पढ़ें- सच को सच कहने वाले नेता थे माधव लाल सिंह : बाबूलाल मरांडी माधव लाल सिंह के प्रति श्रद्धांजलि मरांडी ने कहा कि माधव लाल सिंह बेबाक, निडर और ईमानदार नेता थे। उनके दिल में जो बात होती थी, उसे वे खुलकर कहते थे। सदन हो या सदन के बाहर, उन्होंने हमेशा सच को रखने में कभी गुरेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- तेनुघाट अधिवक्ता संघ ने माधव लाल सिंह को दी श्रद्धांजलिसच्चाई की अहमियत मरांडी ने कहा कि माधव ...