सच्चे समर्पण से भगवान शिव बना देते हैं भक्त की हर बिगड़ी
मैनपुरी, जून 1 -- पुरुषोत्तम मास के दौरान करहल रोड स्थित प्राचीन मंदिर द्वारिकाधीश महाराज में यज्ञसेनी हलवाई जाति समाज संस्था के बैनर तले पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसके तहत वृंदावन से पधारे सरस कथावाचक आचार्य सुधीर महाराज के मुखार बिंदु से श्री शिवमहापुराण की कथा सुनाई जा रही है। कथा में मानव जीवन के कल्याण और समर्पण का महत्व बताया। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य में समर्पण भाव जागृत होने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, वे भक्त के लिये दौड़े चले आते हैं। भगवान शिव समस्त गलतियों को क्षमा करके शीघ्र ही अपने भक्त के ऊपर कृपा करते हैं। शिव कृपा का अर्थ कल्याण है क्यों कि शिव का अर्थ ही कल्याण है। भगवान के दरबार में जब भी कोई इंसान जाता है तो हृदय में प्रेम और समर्पण भाव बहुत ही आवश्यक है। समर्पण के भाव के कारण भगवान अपने भक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.