पटना, जनवरी 22 -- मीठापुर स्थित कबीर साईं मंदिर परिसर में कबीर मिशन ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा, भक्ति और भजनों से सराबोर रहा। सत्संग में महंत ब्रजेश मुनि ने कबीर वाणी को आधार बनाकर संतों के गुण और परोपकार की जरूरत पर बातें की। उन्होंने कहा कि 'सच्चे संत न बीते हुए समय की चिंता करते हैं और न भविष्य की परवाह करते हैं। वे सदा ईश्वर भक्ति, मानव सेवा और परोपकार में लीन रहते हैं। ऐसे संतों के घर में हमेशा दिवाली जैसा उजास बना रहता है।' उन्होंने कहा कि संत का जीवन त्याग, प्रेम और करुणा का प्रतीक होता है। सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर जो व्यक्ति मानव कल्याण के लिए समर्पित होता है, वही सच्चे अर्थों में संत कहलाता है। उन्होंने कबीर साहब के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि कबीर का मार्ग आत्मचिंतन, सत्य और समता का मार्ग है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.