बोकारो, मार्च 11 -- पेज की लीड: सच्चे मन से भगवान का ध्यान नहीं जाता व्यर्थ : अच्युतानंद धर्मक्षेत्रेबेरमो में जगह-जगह श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ सह महायज्ञ से भक्ति की बयार बह रही है, पूजा, पाठ, परिक्रमा व प्रवचन में पहुंच रहे श्रद्धालुबेरमो/अंगवाली, प्रतिनिधि।बेरमो में जगह-जगह श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ सह महायज्ञ से भक्ति की बयार बह रही है। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में प्रवचनकर्ता अच्युतानंद पाठक ने कहा कि मंदिरों में जाकर लोग भगवान से अपनी आवश्यकता की चीजें मांग तो लेते हैं, पर वे जीवन के लक्ष्य से भटक जाते हैं। यदि भगवान से कुछ मांगने के बदले हम भगवान को ही मांग लें तो जीवन धन्य हो जाएगा। सच्चे मन से भगवान का ध्यान कभी व्यर्थ नहीं जा सकता। महराजा मनु व रानी सदरूपा ने भगवान से उनके जैसा पुत्र मांगा था। पूर्व जन्म के वही म...