जमशेदपुर, मई 24 -- गोलमुरी स्थित गणिनाथ मंदिर में अधिक मास के पावन अवसर पर नारी जागरण समिति की ओर से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ हुआ। भगवत भक्ति से सराबोर इस अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास के रूप में पधारे जगतगुरु मलूक पीठाधीश्वर डॉ. राजेंद्र दास महाराज के परम शिष्य मुकुंद कृष्ण शर्मा ने अपने मुखारविंद से अमृत वर्षा की। उन्होंने कथा की शुरुआत करते हुए कहा कि ईश्वर की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। जो भक्त सच्चे मन और निष्कपट भाव से श्री कृष्ण को पुकारता है, प्रभु उसकी पुकार सुनने और उसकी सहायता करने अवश्य आते हैं।कथा यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन के दौरान उन्होंने कर्मा बाई की खिचड़ी के अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि एक जाट...