मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- लालगंज। क्षेत्र के ग्राम लहंगपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के बीच मनाया गया। कथाव्यास सुरेंद्र कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा के साथ नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की सुनाया पूरा पंडाल खुशियों से झूम उठा और श्रीराधे के जयघोष किया। गजेंद्र मोक्ष का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए व्यास जी ने बताया कि जब गजेंद्र मगरमच्छ के चंगुल में फंसकर असहाय हो गया और उसने पूर्ण समर्पण भाव से भगवान को पुकारा, तब श्रीहरि ने सुदर्शन चक्र से उसका उद्धार किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग सीखाता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। यह भी पढ़ें- थानापुर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन इसके साथ ही जड़ भरत के चरित्र के माध्यम ...