सिमडेगा, फरवरी 14 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एएनएम एवं जीएनएम छात्राओं का लैंप लाइटिंग कैपिंग समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में सीएस डॉ. सुन्दर मोहन सामाद, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी एमओआईसी डॉ. मनोरंजन कुमार, संस्थान के निदेशक प्रहलाद मिश्र आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चे मन से रोगियों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने नर्सिंग को समर्पण और संवेदनशीलता का पेशा बताते हुए सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया। सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामाद ने कहा कि नर्सिंग मानव सेवा का सर्वोच्च धर्म है और पीड़ितों के दुख दूर करने का अवसर हर किसी को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.