समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- उजियारपुर। प्रखंड के पतैली गांव में आयोजित श्री राम महायज्ञ इन दिनों पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया है। यज्ञ में सोमवार की शाम भागवत कथा के दौरान कथावाचक पं. देव कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण व सरस वर्णन किया। उन्होंने रुक्मिणी की अटूट श्रद्धा, गहरी भक्ति और श्रीकृष्ण के प्रति उनके निष्कलुष प्रेम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी ने तमाम सामाजिक बंधनों और विपरीत परिस्थितियों को पार करते हुए अपने आराध्य को प्राप्त किया, जो सच्चे प्रेम और समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। कथावाचक ने श्रोताओं से अपने जीवन में प्रेम, करुणा और सहिष्णुता को अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण के प्रेम में लीन होना ही सच्चा प्रेम कथा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.