कुशीनगर, मई 10 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- सच्चे देश भक्तों में से एक थे महाराणा प्रताप : आरपीएन सिंह शहर के बावली चौक पर शनिवार को प्रताप सेवा ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय सैंथवार स्वाभिमान मोर्चा ने महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जयंती पर महाराणा प्रताप के शौर्य को नमनमुख्य समारोह सुबह 11 बजे के करीब बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित काफी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया। आरपीएन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे देशभक्तों में से एक थे। उन्होंने देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्...