कन्नौज, अगस्त 2 -- छिबरामऊ। क्षेत्र में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपालजी महाराज के सानिध्य में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक प्रवचनों का श्रवण किया। सत्संग के दौरान संत रामपालजी महाराज ने मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धन-दौलत, पद-प्रतिष्ठा और सांसारिक सुख क्षणभंगुर हैं, जबकि ईश्वर की शास्त्रानुकूल सच्ची भक्ति ही जीव का वास्तविक धन है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन का अमूल्य समय व्यर्थ न गंवाकर सदग्रंथों में वर्णित भक्ति मार्ग को अपनाना चाहिए। प्रवचन में कबीर साहिब की अमर वाणी का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े राजा, सम्राट और धनवान व्यक्ति भी अपनी संपत्ति और वैभव साथ नहीं ले जा सके। इसलिए मनुष्य ...