अररिया, फरवरी 22 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी प्रखंड के के धर्मगंज पंचायत के सोहदी गांव में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय संतमत सत्संग समापन हुआ। शुक्रवार से आयोजित सत्संग में परमहंस जी महाराज शिष्य बाबा पलटू दास जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के सच्चे कर्म व भक्ति से मानव जीवन सफल होता है। उन्होंने कहा कि भक्ति से ही इस्वर की प्राप्ति होती हैं। इसलिये मनुष्य को हमेशा ईश्वर की भक्ति में लीन रहना चाहिए। बाबा पलटू दास ने कहा कि मानव जीवन में सत्संग जरूरी हैं। मानव जीवन तभी सार्थक होगा,जब मनुष्य सत्संग व भजन में मन लगाए। उन्होंने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के शरण में ही मानव का कल्याण संभव हैं। इस लिए मनुष्य को अच्छे कर्म व भक्ति करना चाहिए। बाबा पलटू दास ने कहा कि जिस जगह सत्संग होती है, वहाँ ईश्वर की कृपा बनी रहती हैं। सत्संग को बाबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.